पंजीयन में महिलाओं को विशेष छूट के सुखद परिणाम आ रहे सामने



इंदौर।
मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा सम्पत्तियों के पंजीयन में महिलाओं को विशेष छूट दी जा रही। अब इसके सुखद परिणाम सामने आ रहे है। प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर में बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम पर संपत्तियों के पंजीयन किए जाने का चलन बढ़ा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में इंदौर जिले में 93400 रजिस्ट्रीयां हुई हैं। इनमें 34300 रजिस्ट्रीयां महिलाओं के नाम पर हुई हैं। दरअसल महिलाओं ने राज्य सरकार द्वारा पंजीयन में दी जा रही दो प्रतिशत की छूट का लाभ लेते हुए लगभग 94 करोड रुपए की छूट प्राप्त की। इंदौर जिले में गत 1 वर्ष में ही महिलाएं 5 हजार करोड़ की संपत्ति की मालकिन बनी हैं। गत वित्तीय वर्ष में 1लाख75 हजार दस्तावेजों का पंजीयन हुआ है जिससे राज्य सरकार को लगभग 2415 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।


Previous Post Next Post