नेपाल के फोटो जर्नलिस्ट पूर्णिमा श्रेष्ठ ने 13 दिनों के भीतर तीन बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर रचा इतिहास

 काठमांडू : मंगलवार, मई 28, 2024/ नेपाल के गोरखा की 32 वर्षीय पर्वतारोही और पेशे से फोटो जर्नलिस्ट पूर्णिमा


श्रेष्ठ ने एक ही सीजन में केवल 13 दिनों के भीतर तीन बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला बन गई हैं। पूर्णिमा अब तक कुल चार बार एवरेस्ट पर चढ़ चुकी हैं, इससे पहले उन्होंने 2018 में एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले नामी पर्वतारोही नीमा डोमा शेरपा ने कहा है कि पूर्णिमा की इस कामयाबी से सभी युवा पर्वतारोहियों का हौसला बढ़ेगा। उनको हिम्मत भी मिलेगी कि किस तरह से एक महिला ने महज 13 दिन के अंदर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर तीन बार फतह हासिल की।



Previous Post Next Post