उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र में ‘लोकतंत्र का महापर्व’ सोमवार को पूर्ण उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कुल नौ लोकसभा उम्मीदवारों में से अपनी पसंद का अगला सांसद चुनने के लिए आठ विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सारे काम छोड़कर, तेज धूप, लंबी उम्र, बीमारी की परवाह किए बगैर घर से बाहर निकल मतदान केंद्र पहुंचे और निर्भिक होकर मतदान किया।
मतदान की प्रक्रिया 2097 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चली। इस दरमियान पंजीबद्ध 17 लाख 98704 मतदाताओं में से 13 लाख 25454 (73.69 प्रतिशत) मतदाताओं ने मतदान किया। ये आंकड़ा पिछले लोकसभा चुनाव में पड़े 75.43 प्रतिशत मतों की संख्या से 1.74 प्रतिशत कम है।

