पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव पंकज जैन ने लीबिया के राजनीतिक मामलों के उप मंत्री मोहम्मद खलील के नेतृत्व में भारत की यात्रा पर आये एक शिष्टमंडल के साथ आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय चर्चा की। दोनों पक्षों ने कच्चे तेल के व्यापार सहित ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढाने के उपायों पर बातचीत की। भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड, ओ एन जी सी विदेश लिमिटेड और ऑयल इंडिया लिमिटेड ने लीबिया में कई परियोजनाओं में निवेश किया हुआ है।

