कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर ने राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम ( जेईटी ) के लिए एडमिट कार्ड 2024 जारी किया है। छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट jetauj2024.com पर लॉगिन क्रेडेंशियल आईडी / पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, छात्र विवरण में कोई गलती या त्रुटि होने पर तुरंत अधिकारियों से संपर्क करना होगा। छात्रों को ऑरिजनल आईडी प्रमाण के साथ राजस्थान जेईटी एग्रीकल्चर 2024 का हॉल टिकट परीक्षा हॉल में ले जाना होगा। उम्मीदवार राजस्थान जेईटी 2024 का हॉल टिकट व एडमिट कार्ड परीक्षा की तिथि 2 जून, 2024 तक डाउनलोड कर सकते हैं।
जिन आवेदकों ने राजस्थान जेईटी एग्रीकल्चर के लिए सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरा है, उन्हें केवल ऑनलाइन मोड में एडमिट कार्ड जारी किया जाता है।
Rajasthan JET 2024, 2 जून को ऑफ़लाइन मोड में की जाएगी आयोजित
इस वर्ष राजस्थान JET परीक्षा परीक्षा 2 जून, 2024 को ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की आंसर की 7 जून, 2024 को जारी की जाएगी। सही आंसर की के आधार पर राजस्थान JET कृषि परिणाम 19 जून 2024 को घोषित किया जाएगा।

