जिनेश जैन सन्यास की राह पर...

शहर जैन नगर जिनालय में दीक्षा के पूर्व की हुई मांगलिक क्रियाएं 


भोपाल(नप्र)। शहर के लालघाटी नंदीश्वर जैन मंदिर में शनिवार को जिनेश जैन की दीक्षा से पूर्व मांंगलिक क्रियाएं हुईं। शहर के 66 वर्षीय निवासी जिनेश जैन सन्यास की राह पर चल पड़े हैं। 22 फरवरी को आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में जिनेश जैन सन्यास मार्ग की और धीरे-धीरे कदम बढ़ा रहे हैं। राष्ट्रसंत आचार्य विशुद्ध सागर महाराज से उन्होंने तप, त्याग और संयम की साधना के लिए अनेक नियम लिए हैं। रतलाम में जनेश्वरी दीक्षा होगी। इसके पूर्व शहर के मंदिरों में विनोली एवं गोद भराई की रस्म के साथ दीक्षा के पूर्व की मांगलिक क्रियाएं हो रही हैं। नंदीश्वर जिनालयों में हल्दी मेहंदी की रस्म हुई। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। विनोली निकलेगी। बता दें कि जिनेश जैन ने एमए किया है। परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। पत्नी धार्मिक महिला है। जिनेश शुरू से ही धर्म पथ पर आगे बढ़कर अपने कल्याण में लगे हुए हैं। निरंतर जैन साधुओं के पद बिहार और संतों की अध्यात्म की क्रियों में अनवरत लगे रहते हैं।

Previous Post Next Post